झरिया(JHARIA) विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर्माटांड़ बीसीसीएल टाउनशिप में रविवार को किया गया। बीसीसीएल कंपनी में लम्बे समय तक अपनी ईमानदारी पूर्वक योगदान देने वाले रासु बाऊरी और हारु बाऊरी पिछले 35 साल से काम कर रहे थे, इसी महीने सेवा निवृत हुए इसके उपलक्ष्य में सभी बीसीसीएल में काम करने वाले साथियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। साथियों द्वारा दोनों को गुलदस्ता, मिठाई और शाल देकर सम्मानित किया गया। सभी ने उनको याद करते हुए कहा कि दोनों कर्मी बहुत मेहनती थे, उन्होंने कोई भी कार्य को डियूटी के दौरान अपनी ईमानदारी पूर्वक निर्वाह करने का काम हमेशा किया है, कंपनी के रूल नियम के अनुसार हम सभी एक दिन निश्चित सेवा मुक्त होंगे, इससे पहले भी बहुत लोग सेवा मुक्त हुए हैं लेकिन कुछ लोग अपनी एक पहचान छोड़ जाते हैं जिनका जाने के बाद भी हमेशा लोगों को आद आती है,जिसका जिताजागता स्वरूप हमारे दोनों मित्र है इन दोनों कभी किसी को छोटा नहीं समझा सभी को हमेशा सम्मान और रेस्पेक्ट देने का काम किया और बड़ी लग्न से अपने कार्यों को पुरा किया, हमलोग भगवान से प्रार्थना करते हैं की इन दोनों के जो भी बच्चे समय है अपने परिवार के बीच बड़े ही सुखमय जीवन बीते, उनके अच्छे भविष्य की शुभकामना देते हैं। मौके पर मैनेजर कृष्ण कुमार, साहिल कुमार, संजय कुमार महतो, चौधरी चरण महतो ,फागु नापित, सुजीत मंडल, योगेश निषाद, योगेश यादव आदि मौजूद थे,
NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुरा बुंदेला की रिपोर्ट

