बीजेपी समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार को चुनाव जिताने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी मैदान में उतरे….

बीजेपी समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार को चुनाव जिताने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी मैदान में उतरे….

धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी श्री संजीव कुमार की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज बैंक मोड़ स्थित चुनाव कार्यालय में धनबाद जिला अध्यक्ष श्री श्रवण राय की अध्यक्षता में भाजपा के वार्ड प्रभारी, सह-प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जिला पदाधिकारी एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रभारी ऋतुराज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का पसीना बूथ तक बहता है, उन्हें किसी प्रकार की सीख देने की आवश्यकता नहीं है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से 27 तारीख को भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सदैव सजग रहते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

इस अवसर पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ता प्रभु श्रीराम के भक्त हैं और भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। धनबाद की जनता विकास, सुशासन और ईमानदारी के पक्ष में मतदान करेगी।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री अमर बाउरी, पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक हरि प्रकाश लाटा, चंद्रशेखर सिंह, राजकुमार अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान को और तेज करने तथा अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया गया।

पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह का बयान
पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि धनबाद नगर निगम चुनाव में जनता का अपार समर्थन भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार के साथ है। उनके नेतृत्व में धनबाद का सर्वांगीण विकास निश्चित है। भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक मजबूती के साथ चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि इस चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और धनबाद को एक मजबूत, ईमानदार एवं विकासशील नेतृत्व मिलेगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *