सिंदरी में चुनावी बैठक: सांसद ढुलू महतो ने भाजपा प्रत्याशी संजीव कुमार को जिताने का किया आह्वान…

सिंदरी में चुनावी बैठक: सांसद ढुलू महतो ने भाजपा प्रत्याशी संजीव कुमार को जिताने का किया आह्वान…

सिंदरी(DHANBAD): सिंदरी में आयोजित एक महत्वपूर्ण चुनावी बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद के लोकप्रिय सांसद श्री ढुलू महतो ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया। अपने संबोधन में उन्होंने स्पष्ट कहा कि धनबाद मेयर पद के लिए भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी संजीव कुमार हैं। चुनाव चिन्ह भले ही कमल फूल के स्थान पर मिर्ची छाप (क्रमांक 27) है, लेकिन यह भाजपा समर्थित प्रत्याशी ही हैं। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से क्रमांक 27 पर मिर्ची छाप को वोट देकर संजीव कुमार को विजयी बनाने की अपील की।
सांसद महोदय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित होते हैं। “राष्ट्रवादी लोगों को न कोई खरीद सकता है और न कोई डरा सकता है,” उन्होंने जोर देकर कहा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पूरी ताकत से चुनाव कार्य में जुट जाने का आह्वान किया।

बैठक के पश्चात सांसद ढुलू महतो ने कोर कमिटी के सदस्यों के साथ अलग से बैठक कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता तारा देवी ने विश्वास व्यक्त किया कि “हम सब एकजुट हैं और सिंदरी से 25 हजार मतों के अंतर से जीत दर्ज करेंगे।”
अध्यक्षीय भाषण देते हुए मंडल अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि सांसद चुनाव के समय भी कई लोग भ्रम फैलाने और कार्यकर्ताओं को खरीदने के प्रयास में लगे थे, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता मजबूती से एकजुट रहे और सांसद को विशाल बहुमत से विजयी बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि इसी तरह इस बार भी भाजपा कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर मैदान में उतरेंगे और मिर्ची छाप पर वोट देकर संजीव कुमार को विजयी बनाएंगे।

बैठक में प्रदेश के पूर्व कार्यसमिति सदस्य धरनी धरमंडल, जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, जिला मंत्री एवं प्रभारी प्रकाश बावरी, रामदेव पांडे, शैलेश सिंह तथा दीपक कुमार दीप ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर सिंदरी क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *