झरिया(JHARIA): धनबाद नगर निगम में मेयर पद के प्रत्याशी पूर्व विधायक संजीव सिंह के समर्थन में युवाओं की टोली ने जन संपर्क अभियान सोमवार को चलायागया. जनसंपर्क अभियान बस्ताकोला अंबेडकर चौक से शुरू हुआ. जो आटा चक्की, माइंस रेस्क्यू स्टेशन,राइज एरिया, विक्ट्री कॉलोनी, धनसार, आदि क्षेत्रों में लोगों से मिलकर मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की. दर्जनों युवक मैं हूं संजीव और संजीव सिंह का फोटो प्रिंट किया टी शर्ट पहन कर झरिया धनबाद मुख्य मार्ग के आस-पास दुकानदार, ऑटो,टोटो चालक,व राहगीर के साथ संवाद किया.वही लोग इसे युवा वर्ग में पूर्व विधायक संजीव सिंह की लोकप्रियता बता रहे थे.युवाओ में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के प्रति गजब का उत्साह देखा जा रहा है.मोके पर पप्पू पासवान, देशराज चौहान, सेलो पासवान ,सुजीत रवानी ,बबलू भुईया,छोटू कुमार,अप्पू मंडल अरुण पासवान आदि थे,
NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

