रामलला के दर्शन के लिए हनुमान जी की वेशभूषा में अयोध्या स्कूटर से निकले रामभक्त दीपक और प्यारेलाल..

झरिया (JHARIA) झरिया अयोध्या मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में सुदामडीह रहने वाले दीपक मोदी हनुमान की वेशभूषा रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या निकले हुए।

उनके साथ भौरा निवासी प्यारे लाल सारथी बनकर स्कूटर से निकल पड़े हैं। स्कूटर से निकले रामभक्त के झरिया बनियाहीर हनुमान मंदिर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह उसका गुलदस्ता देकर स्वागत किया और हालचाल लिया। स्वागत के बाद रामभक्त जयश्रीराम का उद्घोष करता हुआ अयोध्या के लिए रवाना हो गया। प्यारेलाल मोदी ने बताया कि उन्हें इस दिन का इंतजार था।

जब अयोध्या की धरती में रामलला का विशाल मंदिर बनें और उसमें उनकी प्राण प्रतिष्ठा हो। उनका यह इंतजार अब खत्म हो गया है। जिसके चलते उन्होंने भौरा से स्कूटर से यात्रा शुरू की है। उन्होंने बताया कि वह यह पल उनके लिए बहुत की सुखदायी हैं। 30 वर्षो से प्रभु जी का झांकी निकाल रहे है, इस पल का बेसब्री से इंतजार था यह पल आज खत्म हुआ हैं।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *