इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर विवाद, पुलिस से कार्रवाई की मांग…

इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर विवाद, पुलिस से कार्रवाई की मांग…

धनबाद(DHANBAD): जिले के केंदुआ थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में एक युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को एक लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

आवेदन में बताया गया है कि 1 फरवरी 2026 को इंस्टाग्राम आईडी bajrang_dal_sena_dhanbad से एक पोस्ट साझा की गई थी, जिसमें युवक द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया. शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस पोस्ट से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। मामले की जानकारी मिलने पर प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है।

आवेदन देकर पुलिस से मांग की गई है कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *