मेघालय की कोयला खदान में भीषण धमाका, 16 मजदूरों की मौत…

मेघालय की कोयला खदान में भीषण धमाका, 16 मजदूरों की मौत…

मेघालय(MEGHALAYA): मेघालय के ताशखाई इलाके में स्थित एक कोयला खदान में हुए भीषण धमाके में कम से कम 16 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल मजदूर को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने मृतकों के शवों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
धमाके के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और खदान की सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जा रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *