
झरिया(JHARIA):झरिया कोयरी बांध साहू धर्मशाला में तेली समाज द्वारा आयोजित समाज के कुल देवता का तीन दिवसीय बाबा नायक पूजन महोत्सव आज सूसंपन्न हुआ कार्यक्रम में सांसद ढुल्लू महतो एवं दूर दराज के हजारों समाज के कुटुंब बंधुओ ने बाबा के पिंड का पूजा अर्चना कर शीश नवाया पूरे विधि विधान के साथ सुरेश भगत ने धार्मिक अनुष्ठान किया पिंड के निर्माण के लिए बनारस गंगा घाट से मिट्टी लाकर पिंड बनाया गया हमारे बाबा नायक जी का पूजा का शुरुआत पारंपरिक ढोल बाजे के साथ झरिया राजा तालाब जाकर बाबा का आह्वान किया गया बाबा का श्रृंगार पूजा, नायक चालीसा, भजन-कीर्तन भी किया गया बाबा नायक जिन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। झारखंड के देवघर (करौं) स्थित गंजेबारी में इनका प्रमुख धाम है इन्हें मुख्य रूप से बिहार, बंगाल, ओडिशा और झारखंड के तेली समाज द्वारा कुल देवता/सृष्टिकर्ता के रूप में पूजा जाता है।
गंजेबारी-मधुपुर (झारखंड) में इनका प्रसिद्ध मंदिर और समाधि स्थल है, जहाँ पाँच पिण्ड मंदिर के अंदर और चार इमली के पेड़ के नीचे स्थित हैं। पूजन महोत्सव में धनबाद के लोकप्रिय सांसद ढुल्लू महतो सहित हजारों समाज के बंधुओ ने पूजा अर्चना कर सुख शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना किया कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से पप्पू साव पूर्व पार्षद,अनूप कुमार साव, गुड्डू साव, मनोज साव, श्याम नंदन साव, सुजीत सावं देवी ,साव अमित साव ,रंजन साहू, धर्मवीर साह, गोविंद साव, सुरेश साव, दिलीप सावं, दीपू साव, राजू साव ,राजेश साव ,पिंटू साव, शिवराज साहू, नरेश साव ,अरविंद साव, ललित साव ,राजेंद्र साव, विकास साव ,शिवम कुमार, प्रियांशु कुमार, अर्पित कुमार, प्रत्यूष कुमार, बिट्टू कुमार,पृथ्वी कुमार ,गोलू साव ,डिंपल साव, मोहित साव, चंदन साव, सनी साव, सहित सैकड़ो लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

