झरिया में श्री राम सेना समिति की ओर से ‘ एक शाम राम के नाम- दीपोस्तव” कार्यक्रम किया गया आयोजन,50 फीट प्रभु श्रीराम की आकृति की भव्य रंगोली बनाई…

झरिया (JHARIYA)झरिया में एना दुर्गा मंदिर परिसर श्री राम सेना समिति की ओर से भाजपा नेता अभिषेक सिंह के नेतृत्व में विद्युत में श्री अयोध्या धाम में रामलला की विग्रह स्थापना दिवस के दिन एना दुर्गा मंदिर में ‘ एक शाम राम के नाम – दीपोस्तव जागरण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

ग्राउंड में स्थानीय कलाकारों के द्वारा 100 फीट का जय श्री राम और 50 फीट की प्रभु श्रीराम की आकृति की भव्य रंगोली बनाई गई,उसके उपरांत शाम 4 बजे से कलाकारों की ओर से भजन प्रस्तुत किया गया

जिससे पूरा शाम भक्तिमय भजनों से रौनक रहा,जिसके बाद 5101 दीपों के साथ ‘ जय श्री राम ‘ लिख उससे प्रज्वलित किया गया जिससे पूरा वातावरण राममय हो गया, उसके बाद क्षेत्र के लोगों के पटाखा जलाकर जमकर आतिशबाजी हुई और अंतिम में रामलाला सरकार के महाआरती कर आसपास के आम लोगों के साथ गरीब असहाय लोगों के साथ ‘नारायण भोजन ‘ का वितरण किया गया,

कार्यक्रम से पूर्व क्षेत्र को केसरिया झंडा -पटका एवम लाइट से सजाया गया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिषेक सिंह,शक्ति सिंह, अविनाश सिंह,मनोज यादव,शुभम चौबे,विक्रम सिंह,शिवम सिंह, शिवा,रवि,राजा यादव,अनिकेत,राहुल, सानु, सुजल करण, छोटू आदि थे

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *