घटना के विरोध मे संयुक्त मोर्चा बेनर तले बीसीसीएल कर्मियों ने झरिया-बलियापुर मुख्य मार्ग को जामकर किया विरोध प्रदर्शन…
झरिया(JHARIA): लोदना एरिया 10 अंतरगर्त चल रहे आउट सोर्सिंग कंपनी द्वारा बीसीसीएल के NTST विभागीय परियोजना का रास्ते बुधवार की देर रात्रि काटे जाने पर बीसीसीएल अधिकारियों व कर्मचारियों ने गुरुवार की सुबह आउटसोर्सिंग कंपनी की कार्य शैली पर सवाल उठाते आमने सामने हो गए और देखते ही देखते आउट सोर्सिंग कंपनी समर्थकों ने प्रहार कर दिया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गई, लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे जिसके कारण कई बीसीसीएल कर्मी महिला पुरुष को गंभीर चोट लग गई, इधर घटना की जानकारी मिलते ही कई यूनियन के नेता अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पहुंचकर घटना की जानकारी लिए साथ ही बीसीसीएल अधिकारी व कर्मचारियों के उपर हुए घटना को लेकर आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन की व्यवहार की निंदा करते हुए संयुक्त मोर्चा के बेनर तले झरिया-बलियापुर मुख्य मार्ग के ठाकुर मोड़ स्थित रोड़ जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे, जिससे गाड़ियों की परिचालन पूरी तरह ठप हो गई और घंटो गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई,
वहीं विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्थानीय थाना को भी आड़े हाथ लेते हुए क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों विधायक, सांसद के आलावे यूनियन के महामंत्री से भी न्याय की गुहार लगाया है..
इधर घटना की जानकारी मिलते हैं तिसरा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर लोगों को समझने बुझाने की कोशिश करती रही, लेकिन संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों द्वारा लगातार मांग कर रहे थे, कि जबतक आउटसोर्सिंग पर जांच पड़ताल कर मामला दर्ज नहीं की जायेगी तबतक हमारी लड़ाई जारी रहेगी,
NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

