70 साल बीत जाने के बाद आखिरकार विस्थापितों को उनका हक मिलेगा मिलने वाला है.. इस आंदोलन को धार देने में उत्पल चक्रवर्ती ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई..
धनबाद(DHANBAD): विगत कई दिनों पूर्व (DVC )दा .घा .नि के मुख्यालय कोलकाता टॉवर्स में चंद्र प्रकाश चौधरी लोकसभा क्षेत्र गिरिडीह के सांसद एवं दा.घा.नी के (आई ए एस) अध्यक्ष एस. सुरेश एवं दामोदर घाटी विस्थापित एवं स्थानीय समन्वय समिति के केंद्रीय महासचिव उत्पल चक्रवर्ती मैथन शाखा सचिव अमरनाथ साव एवं समिति के सदस्यगण एवं विभिन्न जगह के ताप विद्युत एवं जल विद्युत से आए हुए समिति के सदस्यों के साथ सफल वार्ता होने के बाद दाघानि के मैथन परियोजना के प्रमुख, उप महा प्रबंधक (प्रशासनिक) एवं एच.आर असिस्टेंट डायरेक्टर के साथ बैठक कर योजना एवं विभिन्न समस्याएं जैसे अनुकंपा, विस्थापित, कैजुअल कर्मियों, स्वास्थ्य एवं विस्थापितों के निविदा (ठेका) समाधान एवं धरातल में उतरने के लिए बैठक किया साथ ही जमीन के बदले जिन विस्थापितों को दिया गया है उनके जमीन हस्तांतरण के प्रकिया को तेज करना एवं असुविधाओं को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों से ग्रामीणों को बात कराया एवं विश्वास दिलाया कि जल्द से जल्द जमीन का हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी साथ ही जामताड़ा जिला एवं धनबाद जिला के विस्थापित गांवों में चोमुखी विकास स्वास्थ्य योजना शिक्षा योजना को जल्द से जल्द धरातल पर जाएगा।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

