DESK:ऑपरेशन सिंदूर में भारत के हाथों मार खाने के बावजूद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से नहीं बाज आ रहा है. आतंकियों को संरक्षण देने वाली सरकार आतंकियों पर लगाम लगाने में नाकामयाब साबित हो रही है. पाक अधिकृत कश्मीर से एक बेहद गंभीर और भड़काऊ बयान सामने आया है. यहां पर JKUM का कुख्यात आतंकी कमांडर अबू मूसा कश्मीरी खुलेआम नफरत फैला रहा है.
भड़काऊ बयान देते हुए मूसा ने कहा कि ‘कश्मीर की आज़ादी भीख मांगने से नहीं मिलेगी, बल्कि हिंदुओं की गर्दनें काटने से मिलेगी’ इतना ही नहीं, वह यह भी दावा करता है कि उसने ये बातें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और दूसरे मंत्रियों तक पहुंचाई हैं. वो साफ कहा है कि कश्मीर का मसला सिर्फ आतंक और तथाकथित ‘जिहाद’ से ही हल होगा.
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

