CM हेमंत सोरेन के आवास पर बड़ी बैठक…

CM हेमंत सोरेन के आवास पर बड़ी बैठक…

राँची(RANCHI): रांची स्थित कांके रोड पर संगठन की राजनीति ने रफ्तार पकड़ी। पहले से तय कार्यक्रम के तहत झामुमो पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के आवास सभागार में धनबाद जिला तहत सभी स्तर के पदाधिकारियों की अहम बैठक हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। अब तक किये गये संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। आगामी रणनीति को लेकर गंभीर मंथन किया गया।

मकसद साफ था, जमीनी स्तर तक संगठन को और मजबूत करना। इस बैठक में संगठन के कई प्रमुख चेहरे केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सचिव अभिषेक प्रसाद ‘पिंटू’, सांसद सह केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय हांसदा, केंद्रीय सदस्य पवन जेडीया, अश्विनी शर्मा, अंतु तिर्की, नीलम मिश्रा, रमेश टुडू, कामेश्वर महथा, काजी सेराज अहमद, जग्गू महतो, गुरुचरण बास्की मौजूद थे। वहीं, धनबाद जिला और महानगर स्तर से जिला अध्यक्ष लखि सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान, महानगर सचिव रामु मंडल सहित सभी वर्ग संगठनों के अध्यक्ष–सचिव एवं धनबाद महानगर के सभी वार्ड समितियों के पदाधिकारी बैठक में शामिल रहे।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *