DESK:बीजेपी नेता के. अन्नामलाई ने राज ठाकरे के रसमलाई वाले बयान पर पलटवार करते हुए मुंबई आने की चुनौती कबूल कर ली है. राज ठाकरे ने रविवार को एक जनसभा में उन्हें मुंबई में घुसने की चुनौती दी थी. राज ठाकरे ने अन्नामलाई को लुंगी पुंगी, रसमलाई बोलकर मजाक उड़ाते हुए मुंबई आने पर पैर काटने की धमकी दी थी. सोमवार को चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अन्नामलाई ने कहा कि मुंबई आऊंगा, मेरे पैर काटकर दिखाओ’. मैं ऐसे धमकियों से नहीं डरता.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अन्नामलाई ने कहा कि उन्हें कई धमकियां मिली हैं, कुछ लोगों ने तो उनके पैर काटने की भी धमकी दी है. आदित्य ठाकरे और राज ठाकरे मुझे धमकी देने वाले कौन होते हैं? मुझे किसान का बेटा होने पर गर्व है. उन्होंने सिर्फ़ मुझे गाली देने के लिए मीटिंग रखी हैं. मुझे नहीं पता कि मैं इतना महत्वपूर्ण हो गया हूं. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने कहा है कि अगर मैं मुंबई आया तो वे मेरे पैर काट देंगे. मैं मुंबई आऊंगा. मेरे पैर काटकर दिखाओ. अगर मैं ऐसी धमकियों से डरता, तो अपने गांव में ही रहता. तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि अगर मैं कहता हूं कि कामराज भारत के सबसे महान नेताओं में से एक हैं, तो क्या इसका मतलब है कि वह अब तमिल नहीं रहे? अगर मैं कहता हूं कि मुंबई एक विश्व स्तरीय शहर है, तो क्या इसका मतलब है कि इसे महाराष्ट्र के लोगों ने नहीं बनाया? ये लोग बस नासमझ हैं.
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

