डीएमएफटी फंड से पीसीसी सड़क निर्माण का शुभारंभ, झरिया को मिली विकास की नई सौगात…

डीएमएफटी फंड से पीसीसी सड़क निर्माण का शुभारंभ, झरिया को मिली विकास की नई सौगात…

(JHARIA)झरिया : झरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए डीएमएफटी योजना के तहत जियलगोरा चेक पोस्ट से जियलगोरा 16 नंबर तक बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास झरिया विधायक रागिनी सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर और नारियल फोड़कर विधिवत रूप से निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि झरिया विधानसभा का सतत और समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें जो विश्वास और स्नेह दिया है, उसी के बल पर वे लगातार विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास कर रही हैं। जनता को बेहतर सड़क, पानी, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी जिम्मेदारी है।विधायक ने संवेदक को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पीसीसी सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। मौके पर उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क के बनने से आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *