DESK: आई-पैक पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मोर्चा खोल दिया है। ED की छापेमारी के खिलाफ TMC सांसदों ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन और महुआ मोइत्रा को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन करते समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया।TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, “हम भाजपा को हराएंगे… देश देख रहा है कि दिल्ली पुलिस एक चुने हुए सांसद के साथ कैसा बर्ताव कर रही है।”TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा, “आप देख रहे हैं कि यहां सांसदों के साथ क्या हो रहा है। TMC सांसद कीर्ति आज़ाद ने कहा, “ED ने गलत तरीके से छापे मारे हैं, और वह अलोकतांत्रिक तरीके से चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है… भाजपा इस तरह से चुनाव नहीं जीत सकती.
TMC सांसद शताब्दी रॉय ने कहा, “…उन्होंने कल ED की टीम भेजी और उन्हें चुनाव के समय सब कुछ याद आता है… वे सिर्फ़ जीतने के लिए चुनाव के दौरान ED, CBI की टीमें भेजते हैं, लेकिन वे चुनाव नहीं जीतेंगे
TMC सांसद प्रतिमा मंडल ने कहा, “अमित शाह ने ED के अधिकारियों का इस्तेमाल किया और वे हमारे राजनीतिक दस्तावेज छीनने के लिए वहां गए। वे(भाजपा) पश्चिम बंगाल में चुनाव नहीं जीत सकते, इसीलिए वे ऐसा घटिया काम कर रहे हैं.
बता दें कि गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य प्रशासन और पुलिस के सीनियर अधिकारियों के साथ प्रतीक जैन के घर और फिर कार्यालय पहुंची थीं। उन्होंने कथित तौर पर कुछ फाइलें और इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज निकालकर अपनी गाड़ी में रखवाए। दस्तावेजों के साथ मीडिया के सामने आकर ममता बनर्जी ने ईडी पर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए थे।हालांकि, कलकत्ता हाईकोर्ट जाने से पहले ईडी ने इस मामले में ममता बनर्जी के दावों का खंडन करते हुए एक बयान जारी किया और कहा कि छापेमारी और तलाशी अभियान अनूप माझी के नेतृत्व वाले कथित कोयला तस्करी सिंडिकेट से जुड़े थे। ईडी ने यह भी दावा किया कि ये अभियान किसी भी तरह से आई-पैक के किसी राजनीतिक पार्टी के साथ जुड़ाव से संबंधित नहीं थे.
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

