अमेरिका ने तेल पर कब्जे के लिए वेनेजुएला राष्ट्रपति को किया कैद.. सत्ता बेदखल की खुल गई सच्चाई…

अमेरिका ने तेल पर कब्जे के लिए वेनेजुएला राष्ट्रपति को किया कैद.. सत्ता बेदखल की खुल गई सच्चाई…

DESK: वेनेजुएला की सत्ता से निकोलस मादुरो को बेदखल करने के बाद इस दक्षिण अमेरिकी देश को लेकर ट्रंप प्रशासन की मंशा अब धीरे-धीरे साफ होने लगी है। अमेरिका इस देश पर न केवल लंबे समय तक नियंत्रण करना चाहता बल्कि अनिश्चित काल तक यहां से तेल निकालकर बेचना चाहता है।

खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से यह बात साफ हुई है कि वेनेजुएला को लेकर उनकी क्या मंशा है। उन्होंने बुधवार शाम कहा कि अमेरिका वर्षों तक वेनेजुएला का संचालन करेगा और इसके विशाल तेल भंडार से तेल निकालेगा।

ट्रंप ने कहा, ‘इस देश की अंतरिम सरकार हमें वह सब कुछ दे रही है, जो हमारे लिए आवश्यक है।’ उन्होंने यह दावा भी कि वेनेजुएला तेल समझौते के तहत केवल अमेरिका में निर्मित सामान को खरीदेगा। वह इस पर सहमत हुआ है।

न्यूयार्क टाइम्स के साथ करीब दो घंटे चले एक इंटरव्यू में जब ट्रंप से यह पूछा गया कि उनका प्रशासन दक्षिण अमेरिकी देश पर कब तक सीधे नियंत्रण करना चाहत है तो उन्होंने कहा, ‘यह केवल समय बताएगा।’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘हम बहुत लाभकारी तरीके से इसका पुनर्निर्माण करेंगे। हम तेल का उपयोग करने जा रहे हैं और हम तेल निकालने जा रहे हैं। हम तेल की कीमतों को कम कर रहे हैं। हम वेनेजुएला को पैसे देने जा रहे हैं, जिसकी उन्हें बहुत आवश्यकता है।’

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *