DESK: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, खासकर YouTube, आज क्रिएटर्स के लिए कमाई का बड़ा जरिया बन चुके हैं। जहां पहले लंबे वीडियो ही कमाई का मुख्य माध्यम थे, वहीं अब शॉर्ट्स और AI कंटेंट ने नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। हर कोई आज कंटेंट क्रिएटर्स बनना चाह रहा है लेकिन उन्हें मोटिवेशन नहीं मिल रहा है। कई लोग ऐसे भी हैं जो यह सोचकर परेशान हैं कि YouTube पर चैनल तो बना लूंगा, लेकिन क्या कमाई होगी, लेकिन इसी बीच एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जहां सिर्फ एक ही वीडियो से एक शख्स ने करीब 10 करोड़ रुपये कमाए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस शख्स ने वीडियो में ना चेहरा दिखाया और ना ही कोई आवाज है…
यह बात पढ़ने में यकीन करने लायक तो नहीं है लेकिन हकीकत यही है कि सिर्फ एक वीडियो से 10 करोड़ की कमाई हुई है और हैरान करने वाली बात यह है कि इस चैनल पर अभी भी एक ही वीडियो है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

