रामलला प्रण प्रतिष्ठा के पूर्व संध्या पर इरफान अहमद खान ने घर-घर जाकर किया दीप दान।

कुमारधुबी। 22 जनवरी को पूरे विश्व में श्रीराम लाल के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जश्न का माहौल है जिसे लेकर सभी मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया है और हर जगह भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड संख्या 13 के पार्षद रिंकी खान एवं उनके शौहर इरफान अहमद खान इस ऐतिहासिक दिन को भाग्य तरीके से मनाने को लेकर घर-घर जाकर मिट्टी के बने दीपक, रुई-बाती,सरसो का तेल के साथ-साथ प्रभु श्रीराम का तस्वीर घर-घर वितरण किया, मीडिया को जानकारी देते हुए खान ने बताया कि यह बड़ा गौरव का दिन है की प्रभु श्रीराम अपने जन्मभूमि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के साथ विराजमान हो रहे हैं इस विशंभ बेला में हमारे वार्ड एवं पड़ोस के वार्ड में दीप उत्सव का माहौल हो इसी उद्देश्य के साथ घर-घर जाकर दीप वितरण किया हूं ताकि कोई घर अंधेला ना रहे और सभी कल के ऐतिहासिक दिन को देव दीपावली के रूप में मनाए।इस मौके पर अजय गुप्ता,लक्ष्मण वर्मा,राजेश साव,डब्लू,सिंटू,अजय यादव,सोनू,गणेश सिंह,शिवनन्दन यादव,रवि यादव,मन्टू यादव एवं राम केवट उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *