पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन बहुत जल्द, कहां से कहां तक…

पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन बहुत जल्द, कहां से कहां तक…

DESK: लंबी दूरी की रातें अब थकाऊ नहीं, सुकूनभरी होंगी। देश को पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का चलना तय हुआ है। यह ट्रेन असम से बंगाल तक चलेगी। सफर तेज, आरामदेह और किफायती होगी। रेलवे ने ऐलान कर दिया है कि यह हाईटेक ट्रेन इसी महीने असम और पश्चिम बंगाल के बीच पटरी पर उतरेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महीने के अंत में इसका उद्घाटन कर सकते हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को बताया कि ट्रेन 15–20 दिनों में, संभवतः 18 जनवरी के आसपास शुरू हो सकती है। इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत है थर्ड AC और फर्स्ट AC के किराये का अंतर बहुत कम है। संभावित किराया (खाने सहित) सहित 3-AC ₹2,300, 2-AC ₹3,000 1-AC ₹3,600 होंगे। रेल मंत्री ने साफ कहा कि “किराया मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर तय किया गया है, फ्लाइट से कहीं सस्ता।” गुवाहाटी–कोलकाता हवाई यात्रा का किराया लगभग ₹6,000 से ₹8,000 तक है। 16 कोच वाली ट्रेन में कुल क्षमता 823 यात्री की हैं। 611 बर्थ 3 AC, 188 बर्थ 2 AC एवं 24 बर्थ 1 AC में होंगे। यह ट्रेन 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। संचालन स्पीड 120–130 किमी/घंटा के हिसाब से चलेगी।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *