बांग्लादेश(BANGLADESH): बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में भाग नहीं ले पाएंगे। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने इंडिया टुडे से बात करते हुए इसकी पुष्टि की। सैकिया ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने स्क्वॉड से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया है। देवजीत सैकिया ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर केकेआर की टीम उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को स्क्वॉड में शामिल करना चाहती है, तो बीसीसीआई इसकी अनुमति देगा। मुस्ताफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए हुई मिनी नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा था..
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

