जापान को छोड़ भारत दुनिया का चौथा अर्थव्यवस्था बना…

जापान को छोड़ भारत दुनिया का चौथा अर्थव्यवस्था बना…

DESK: नया साल यानी 2026 भारत के लिए बड़ी कामयाबी लेकर आया है। एक तो भारत जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। दूसरा-भारत को 1 जनवरी, 2026 से ब्रिक्स की अध्यक्षता मिल गई है। ब्रिक्स में रूस-चीन भी हैं, जो जाने-अनजाने भारत के करीब आ चुके हैं। वहीं, बीते साल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कड़े टैरिफ लगाने की वजह से भारत कहीं दूर चला गया है। अब नए साल में देखना यह होगा कि क्या भारत अमेरिका से दूर होगा या ट्रंप करीब लाने की कोशिश करेंगे।

भारत ब्रिक्स की अध्यक्षता के साथ एक नई भूमिका की शुरुआत होगी। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया-ओमान और जॉर्डन जैसे देशों की यात्रा पर भी गए थे। वह इन देशों के साथ रिश्ते बढ़ा रहे हैं, ताकि भारत क्षेत्र में ताकतवर देश बनकर उभर सके। नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कच्चे तेल का उत्पादन, सोने के भंडार, आर्थिक आकार और खाद्य आत्मनिर्भरता भू-राजनीति में सौदेबाजी की शक्ति निर्धारित करते हैं। 11 ब्रिक्स देशों का इनमें से एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह समूह नियमित रूप से डॉलर के प्रभुत्व को चुनौती देता रहा है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *