DESK: पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने अपने भतीजे से अपनी बेटी की शादी करवा दी है। पाकिस्तानी पत्रकारों ने पुष्टि की है कि असीम मुनीर ने अपने भाई के बेटे से अपनी बेटी का निकाह करवाया है। पाकिस्तान के पत्रकार जाहिद गिश्कोरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा है कि असीम मुनीर ने अपनी बेटी की शादी अपने ही परिवार में किया है।
वहीं एक और पत्रकार राजा मुनीब ने कहा है कि “फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने अपनी बेटी की शादी अपने भाई कासिम मुनीर के बेटे से करवा दी है। ये दोनों सगे भाई हैं और रावलपिंडी में ये शादी हुई है।”
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

