DESK:असुदद्दीन ओवैसी ने कहा कि बांग्लादेश धर्मनिरपेक्ष बंगाली राष्ट्रवाद पर बना था। वहां 20 मिलियन अल्पसंख्यक हैं जो मुसलमान नहीं हैं। वे बांग्लादेश में रहते हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव नहीं बढ़ेगा। बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है। वह उनके अपने संवैधानिक जनादेश के खिलाफ है। ओवैसी ने कहा कि हमें यह भी याद रखना चाहिए कि बांग्लादेश में स्थिरता भारत, खासकर पूर्वोत्तर की सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जब फरवरी में चुनाव होंगे, तो भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध हमेशा के लिए बेहतर होंगे। ओवैसी ने चेताया कि हमें यह भी याद रखना चाहिए कि ISI, चीन और वे सभी ताकतें जो भारत की दुश्मन हैं, अब बांग्लादेश में हैं।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

