
धनबाद(SINDRI):“मनरेगा” रोजगार गारंटी कानून की मूल भावना की हत्या, एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम मिटाने की कुंठित प्रयास के खिलाफ। देश के सभी वामपंथी एवं धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दलों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर 22 दिसंबर को सिंदरी में सक्रिय सभी वामपंथी एवं धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दलों की ओर से शहरपुरा बाजार सिंदरी में जुलूस प्रदर्शन एवं भुजा चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू मैदान से जुलूस निकालकर शहरपुरा बाजार भ्रमण करते भुजा चौक पहुंच कर नुक्कड़ सभा कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया ।
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा प्रस्तावित जी राम जी बिल मनरेगा के मूल चरित्र को पूरी तरह से नष्ट करता है। सरकार की गारंटी वाला रोजगार जो 100 से बढ़कर 125 दिन करने का दावा सिर्फ दिखावा है। असल में यह बिल जॉब कार्ड को तर्क संगत करने के नाम पर ग्रामीण परिवार के बड़े हिस्से को बाहर करने का रास्ता खोलता हैं। सबसे बड़ी चिंता फंडिंग के तरीके में प्रस्तावित बदलाव से है। प्रस्तावित बिल वेतन पेमेंट के लिए केंद्र की जिम्मेदारी को हंड्रेड परसेंट से घटकर 60- 40 की शेयरिंग की व्यवस्था कर देता है। जिससे राज्य सरकारों पर बोझ बढ़ेगा। फैसले लेने की प्रक्रिया भी पूरी तरह केंद्र पर आश्रित है जो किसी भी हालत में मंजूर नहीं है। स्कीम का नाम राष्ट्रपिता के नाम से बदलकर जी राम जी करना भी भाजपा के कुंठित मानसिकता का परिचय देता है। वक्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग किया की वीबी-जीरामजी बिल तुरंत वापस लिया जाए।
कार्यक्रम में माले के नगर सचिव राजीव मुखर्जी, नेता सुरेश प्रसाद सीपीएम के धनबाद जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर ,सिंदरी बलियापूर लोकल कमेटी सचिव गौतम प्रसाद, कांग्रेस के सिंदरी नगर अध्यक्ष अजय कुमार , ललन ठाकुर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर अध्यक्ष परशुराम सिंह अशोक महतो अशोक चंद्रा,राजद के वरिष्ठ नेता सुरेश राउत, संजीव यादव ने अपना वक्तव्य रखा।
नुक्कड़ सभा में सूर्य कुमार सिंह , राजन तिवारी, मुकेश कुमार, सुरेंद्र पांडे, जीतू राय, भोलानाथ राम, मधेश्वर भगत, प्रमोद कुमार सिंन्हा,शिबू राय, सियाकांत दुबे, प्रशांत कुमार दुबे, पुर्णेंदु सिंह, राहुल राज, मनोज घोष, सत्येन्द्र सिंह, सुखदेव हांसदा, जितेंद्र कुंवर, अरविंद कुंवर गुडले, सनातन मंडल, अख्तर अली, आनंद बंसफोर, सिद्धार्थ भट्टाचार्य, सुरेश बाउरी, मंटी बांसफोर.विमल रवानी राज्य ,सहदेव सिंह दशरथ ठाकुर शुभम सिंह राजू पांडे बाबू राजा रघु यादव सुभाष हंसदा गोपाल महतो राजेश मुखर्जी काली ठाकुर रिषि यादव , संजीत यादव, सतेन्द्र यादव।मुख्य रूप से शामिल थे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

