श्री राजपूत करनी सेना झारखंड महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मनोनीत हुई बबिता सिंह राजपूत..

श्री राजपूत करनी सेना झारखंड महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मनोनीत हुई बबिता सिंह राजपूत..

धनबाद(DHANBAD): श्री राजपूत करणी सेना धनबाद जिला टीम की अनुशंसा पर एवम् झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के निर्देश पर श्री राजपूत करणी सेना झारखंड प्रदेश के महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष के लिए रैमसैंस सोसाइटी धैया की रहने वाली बबीता सिंह राजपूत को मनोनीत किया गया..

झारखंड प्रदेश महामंत्री संजीव सिंह राठौड़ के द्वारा उन्हें संगठन में प्रदेश अध्यक्ष की मनोनयन का पत्र सौंपा गया..नई जिम्मेवारी मिलते ही बबीता सिंह राजपूत ने खुशी जाहिर कारते हुए कहा कि “वे अपने राजपूत समाज के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगी और सभी को साथ लेकर चलने के साथ अपने बिरादरी का हर संभव सहयोग करूंगी..

उक्त बैठक में श्री राजपूत करणी सेना धनबाद जिला प्रभारी नीरज सिंह सिकरवार, जिला अध्यक्ष नीरज सिंह भदोरिया, प्रदेश सचिव दिलीप सिंह, झरिया विधानसभा प्रभारी शैलेंद्र सिंह, जिला सचिव नागेंद्र सिंह, जिला मंत्री कुंवर प्रताप सिंह एवं अन्य सदस्यों ने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।

NEWS ANP के लिए धनबाद से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट …

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *