धनबाद(SINDRI): डोमगढ़ बचाओ मोर्चा के लोगों ने अपने अस्तित्व की लड़ाई को लेकर एक साथ एक मंच पर आकर प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में डोमगढ़ बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष धीरज सिंह ने प्रेस के लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रबंधन के दलालों से सावधान रहने की गुजारिश की एवं अपना कोई भी कागजात किसी भी दल तथा किसी भी नेतृत्व से शेयर ना करने की शक्त हिदायत दी। सिंह ने कहा कि मोर्चा पुरे डोमगढ़ के लोगों की केवल लड़ाई नहीं लड़ रहा, बल्कि पुरे सिंदरी को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है, जिसकी सुरुवात डोमगढ़ से आगाज हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि एफसीआईएल प्रबंधन ने डोमगढ़ के साथ-साथ पूरे सिंदरी को गुमराह कर सिंदरी में उथल-पुथल करना चाह रही है इनकी मनसा किसी भी कीमत पर पूरी नहीं होगी तथा डोमगढ बचाओ मोर्चा डोमगढ को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है यहां के लोग भविष्य में यही रहना चाहते हैं हमें विस्थापन की कोई जरूरत नहीं है डोमगढ़ बचाओ मोर्चा विस्थापन का पुरजोर विरोध करता है। केवल अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति करने के लिए वर्तमान एफसीआई प्रबंधन सबको लड़ा कर अपनी रोटी सेकने का कार्य कर रही है।
सिंह ने पुरे सिंदरी के लोगों से अनुरोध किया है कि अपनी अपनी अस्तित्व की लड़ाई के लिए घर से बाहर आएं एवं रविवार से होने वाली अनिश्चित कालीन धरणा में सहयोग करें यह धारना डोमगढ हीं नहीं पूरे सिंदरी की दिशा निर्देश बदलेगा। धरना स्थान डोमगढ़ हर्ल मेटेरियल गेट के सामने डोमगढ़ बाजार में होना तय हुआ है।
प्रेस वार्ता में विदेशी सिंह, दिलीप मिश्रा, अनिल सिंह,शशि शेखर पांडे, अजय अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, महेंद्र जी, प्रयाग सिंह गंगा देवी, मोनी मंडल, ज्योति सिंह, मीना देवी, सपना देवी आदि सैकड़ो लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

