धनबाद( DHANBAD): कोल इंडिया लिमिटेड (सीआइएल) के एमओसी के ओएसडी आलोक कुमार तथा डायरेक्टर टेक्निकल बीरेंद्र कुमार ठाकुर ने आज संध्या उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के साथ औपचारिक मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान दोनों पदाधिकारियों के बीच बेलगड़िया टाउनशिप के निवासियों को रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा सहित सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। साथ ही बेलगड़िया टाउनशिप को सहयोगात्मक तरीके से विकसित करने पर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान केन्दुआडीह में गैस रिसाव के नियंत्रण और लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन, एमओसी के ओएसडी आलोक कुमार तथा डायरेक्टर टेक्निकल बीरेंद्र कुमार ठाकुर, जेआरडीए के पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
NEWS ANP के लिए धनबाद ब्यूरो रिपोर्ट

