धनबाद में राजपूताना संगठन की प्रेस वार्ता, रविवार को विशेष कार्यक्रम का ऐलान…

धनबाद में राजपूताना संगठन की प्रेस वार्ता, रविवार को विशेष कार्यक्रम का ऐलान…

धनबादDHANBAD): भारतीय राजपूताना संगठन सेवा की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन शनिवार को किया गया, संगठन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रविवार को भारतीय राजपूताना सेवा समिति की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

गजेंद्र सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज को एकजुट करने और संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे समय से पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुँचें और अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें उन्होंने विश्वास जताया कि समाज के सहयोग से यह कार्यक्रम पूरी तरह सफल होगा।

NEWS ANP के लिए धनबाद ब्यूरो रिपोर्

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *