छात्रवृत्ति संकट के खिलाफ आजसू छात्र संघ का अनोखा प्रतिरोध, “शिक्षा के लिए भिक्षा आंदोलन…

छात्रवृत्ति संकट के खिलाफ आजसू छात्र संघ का अनोखा प्रतिरोध, “शिक्षा के लिए भिक्षा आंदोलन…

धनबाद(DHANBAD): छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति और शिक्षा से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर आजसू छात्र संघ (AJSU Student Union) ने आज एक अनोखा और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। “शिक्षा के लिए भिक्षा आंदोलन” के तहत सैकड़ों छात्र-छात्राएं रानी बांध धैया से डीसी ऑफिस (मेमको मोड़) तक पदयात्रा करते हुए निकले।

छात्रों का कहना है कि लंबे समय से छात्रवृत्ति नहीं मिलने के कारण हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और कई छात्र शिक्षा छोड़ने को मजबूर हैं। प्रशासन की उदासीनता के विरोध में आजसू छात्र संघ के कार्यकर्ताओं ने हाथों में कटोरा लेकर भिक्षाटन कर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।

मार्च के दौरान छात्र संघ के नेताओं ने स्पष्ट कहा कि छात्रवृत्ति छात्रों का अधिकार है, कोई भीख नहीं। यदि जल्द छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अंत में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग कही।


NEWS ANP के लिए धनबाद ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *