यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन संगठित मोर्चा के शाखा सचिव पद के लिए सूरज भुइया हुए मनोनयन..

यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन संगठित मोर्चा के शाखा सचिव पद के लिए सूरज भुइया हुए मनोनयन..

झरिया(JHARIA): यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन के क्षेत्र संख्या 10 लोदना कोलियरी के संगठित मोर्चा के शाखा सचिव के पद पर श्री सूरज कुमार भुइया को यूनाइटेड कोल्ड वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के द्वारा मनोनयन किया गया, जिसको लेकर शुक्रवार को लोदना चार नंबर में सूरज कुमार भुइया का स्थानीय असंगठित मजदूर के द्वारा अभिनंदन एवं स्वागत किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद अली एवं संचालन पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने किया, मौके पर मौजूद झरिया बीसीसीएल क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि जो दायित्व सूरज को दिया गया उसका भली-भांति निर्वहन करते हुए असंगठित मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए यह निरंतर प्रयास करेंगे हम सभी इसको दिशा निर्देश करते रहेंगे, मौके पर यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन के क्षेत्र संख्या 10 के उपाध्यक्ष श्री राम गोराई ने धन्यवाद ज्ञापन किया अभिनंदन समारोह में मुख्य रूप से अरुण भुइया, धीरेंद्र कुमार, गणेश कुमार पासवान, राम प्रवेश, सूरज कुमार पासवान, अजय भारती, मनोरमा देवी, मंजू देवी, जसोदा देवी, दीपक भैया, टुन्नू मिस्त्री, सचिन कुमार, सनी कुमार पासवान, वेदु पासवान, मनीष पासवान, रवि सिंह इत्यादि मौजूद थे,

NEWS ANP के लिए झरिया अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *