डोमगढ़ में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ,

डोमगढ़ में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ,

सिंदरी(DHANBAD): सिंदरी स्थित एनएसी ग्राउंड डोमगढ़ में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को फुटबॉल मैच से किया गया।
जिसके अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूत करना है।
इस खेल महोत्सव के प्रथम दिन फुटबॉल मैच का उद्घाटन धनबाद सांसद ढुलू महतो की धर्मपत्नी सावित्री देवी द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क के साथ खेलने का संदेश दिया। उद्घाटन के दौरान उपस्थित जनसमूह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए तालियों से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेता धरणीधर मंडल, ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर , तारा देवी, बलदेव महतो, राघव तिवारी, टिंकू महतो, मनोज मिश्रा, प्रकाश बाऊरी, अरविंद सिंह, विद्युत चक्रवर्ती, सुनील मोदक, मनबोध रवानी सहित कई गणमान्य अतिथि एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, स्वास्थ्य जागरूकता और प्रतिभा निखारने का एक सशक्त माध्यम है।
स्थानीय खिलाड़ियों को इस मंच से आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और क्षेत्र में खेल के प्रति रुचि और सहभागिता बढ़ेगी।

NEWS ANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट सिंदरी

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *