जदयू प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल रेल मंत्री से मिलकर सौपा ज्ञापन..

जदयू प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल रेल मंत्री से मिलकर सौपा ज्ञापन..

धनबाद(DHANBAD): जदयू पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद सह रेलवे बोर्ड स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य खीरू महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रेल भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले। प्रतिनिधि मंडल की ओर से 6 सूत्री मांग पत्र रेल मंत्री को सौंपा गया। उक्त प्रतिनिधि मंडल में जदयू पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो, धनबाद जिला अध्यक्ष सह जोनल रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य पिंटू कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह तथा गोड्डा जिला अध्यक्ष चक्रधर सिंह चुन्नू शामिल थे।
क्या है मांगे

  1. धनबाद रेल मण्डल के अंतर्गत आने वाले हजारीबाग रोड स्टेशन का नाम बदल कर सरिया स्टेशन के नाम से नामांकरण किया जाय।
  2. राँची से नई दिल्ली चलने वाले राजधानी एक्सप्रेस को जो भाया बोकारो होकर चलती है उसे भाया बरककाना हजारीबाग टाउन होते हुए चलाया जाय।
  3. हावडा से गया तक चलने वाली वन्दे भारत ट्रेन को पटना तक विस्तार किया जाय जिससे रेल का आमदनी के साथ-साथ रेल यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी।
  4. धनवाद रेल मण्डल से बंगलौर, पुणे एवं नई दिल्ली के लिए एक विशेष ट्रेन चलायी जाय।
  5. धनबाद रेल मण्डल के सभी स्टेशनों पर रेल नोर की व्यवस्था की जाय।
  6. धनबाद जंक्शन से गया होते हुए किउल गया लाईन में पटना तक एक नई ट्रेन चलाई जाय।

NEWS ANP के लिए धनबाद ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *