नेशनल हेरॉल्ड मामले में केस निरस्त की खुशी में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा ऑफिस के बाहर किया विरोध प्रदर्शन..

नेशनल हेरॉल्ड मामले में केस निरस्त की खुशी में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा ऑफिस के बाहर किया विरोध प्रदर्शन..

धनबाद(DHANBAD):न्यायालय द्वारा नेशनल हेराल्ड (यंग इंडियन) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट को निरस्त किए जाने के बाद, भाजपा सरकार की साजिशपूर्ण और गैर-कानूनी कार्रवाई के विरुद्ध गुरुवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा मुख्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। जहां स्थानिय पुलिस प्रशासन के साथ नोक झोंक भी हुआ।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) आदरणीय के.सी. वेणुगोपाल एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित हुए।

इस अवसर पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा “आज न्यायालय के फैसले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा सरकार की बदनीयत और गैर-कानूनी तरीकों से की गई कार्रवाई पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है। यंग इंडियन मामले में कांग्रेस नेतृत्व आदरणीया श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के विरुद्ध ईडी की कार्रवाई न केवल अवैध थी, बल्कि राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित भी थी।
न्यायालय ने साफ कहा है कि जब कोई प्राथमिकी ही दर्ज नहीं है, तो ईडी के पास कार्यवाही का कोई अधिकार नहीं बनता। न तो मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला है, न अपराध से अर्जित आय का कोई प्रमाण और न ही किसी संपत्ति के अवैध हस्तांतरण का कोई साक्ष्य।
पिछले एक दशक से भाजपा सरकार मुख्य विपक्षी दल को डराने, दबाने और लोकतांत्रिक आवाज़ों को कुचलने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। झारखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष बर्जेदर प्रसाद सिंह नें कहा आज यह पूरी साजिश देश के सामने उजागर हो चुकी है।

कांग्रेस पार्टी और उसका नेतृत्व सत्य, संविधान और प्रत्येक भारतीय के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हमें कोई भी सत्ता डराने में सफल नहीं हो सकती, क्योंकि हमारा संघर्ष सत्य और न्याय के लिए है, उक्त बातें झारख्ड कांग्रेस महासचिव मदन महतो ने कहा,
विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा, राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति के खिलाफ तथा सत्य की जीत के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ,मनोज यादव, बीके सिंह, क्यूम खान ,दिनेश यादव, लक्षमण तिवारी, मंटु दास, अछ्यवर प्रसाद,शाहीद कमर, अख्तर खान गुडडू, कालिचरण यादव, शैलेश सिंह, संतोष चौधरी, अजय कूमार, मृतयूंजय सिंह, शमद अंसारी, प्रितम रवानी, बिल्किस खानम, हरेंद्र शाही, जितेश सिंह मनोज कुमार हाडीं, योगेश रजक, शशी भूषण तिवारी, भगवान दास, महेंद्र पासवान, प्रमोद यादव, श्याम साव, रमेश राय, बंटी दास शरफुद्दीन अंसारी,रोहन चौधरी, बिट्टू सिंह नवीन पासवान, पूर्णेदु सिंह , अनूप पांडेप, मनोहर दास, मुन्ना कुशवाहा ,पवन रजक, गौतम पासवान,बिजेंद्र भारती ,अखिलेश सिंह,सत्यानंद पांडेय, अशोक दूबे, प्रदीप मुर्मू, अकीब जावेद, मुरली रामदा, मोहन दास, प्रमोद सिंहा ,मधूसुधन सिंह चौधरी, सुभाष सिंह छोटु, एस के मिस्रा, एजेड गुड्डू खान, अरविंद सैनी, देवेंद्र पासवान, सहीत सैकडो कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थें।

NEWS ANP के लिए अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *