निरसा(DHANBAD): निरसा के मेढ़ा पंचायत अंर्तगत मुंडाधौड़ा में गरीब बच्चों के बीच बेहतरीन शिक्षा को लेकर निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला के द्वारा स्कूली किट सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर क्षेत्र के जिप सदस्य गुलाम कुरेशी मौजूद रहे। एसडीपीओ और जिप सदस्य ने मुंडा धौड़ा में अपने हाथों से लगभग एक सौ बच्चों के किट सामग्री दिया। इस दौरान बच्चो में काफ़ी खुशी का माहौल देखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत में निरसा एसडीपीओ और जिप सदस्य को स्थानीय लोगों ने फूल बुके देकर स्वागत किया । बताया गया की बेहतरीन शिक्षा के लेकर बच्चों के बीच स्कूली किट का वितरण किया गया है साथ ही युवाओं के लिए फुटबॉल और बच्चियों के लिए बैडमिंटन का वितरण किया गया है। बच्चो में पढ़ाई के साथ खेल की भी अति आवश्यकता है ।लोग मोबाइल की दुनिया छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान दें। वहीं जिला परिषद सदस्य गुलाम कुरैशी ने कहा कि मुंडाधौड़ा में किसी जनप्रतिनिधि द्वारा कोई विकास का कार्य नही किया जाता है। जिसे देखते हुए यहां के गरीब बच्चों के बीच यह कार्यक्रम किया गया है ऐसे अन्य कई क्षेत्रों पर भी आगे कार्यक्रम किया जाएगा । बच्चों की स्कूली किट में बैग, कॉफी, कलर पेंसिल, पानी की बोतल के साथ चॉकलेट भी दी गई है। लगभग एक सौ बच्चों का इसका लाभ दिया गया है। बच्चे शिक्षा पर विशेष ध्यान दें इसको लेकर यह कार्यक्रम करने का उद्देश्य है।
NEWS ANP के लिए निरसा से मनोज सिंह की रिपोर्ट

