.
.
निरसा(DHANBAD): गड्ढे मे गिरने से बाइक स्वार युवक की हुई मौत घटना मंगलवार देर रात की है।
गौतलब हो की निरसा के पंचेत ओपी क्षेत्र के दहीबाड़ी ग्राम थान के समीप हीरो बाइक समेत एक युवक का सव गड्ढे में गिरा हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पंचेत पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई। जांच के दौरान यह पता चला कि मृतक युवक बोकारो का रहने वाला है लेकिन वह पिछले कई वर्षों से पंचेत ओपी क्षेत्र के जामदेही में अपने जीजा के यहां रहता था।
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक युवक अशोक कुमार उम्र 26 वर्ष नशे में था और रात के अंधेरे में अपनी हीरो बाइक संख्या JH 10 AU/6200 से आ रहा था और उसी वक्त वह गड्ढे में गिर गया होगा। रात में अंधेरे के कारण किसी को पता नहीं चला और उसकी मौत मौके पर ही हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएग,
NEWS ANP के लिए निरसा मनोज सिंह की रिपोर्ट

