स्वर्गीय गणेश साव को शहीद का दर्जा दिलाने हेतु विधानसभा में आवाज उठाएंगे _ शत्रुघ्न महतो
झरिया(JHARIA): स्वर्गीय गणेश साव की 40 वीं पुण्यतिथि झरिया बाटा मोड गणेश चौक के समक्ष मनाई गई संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो थे,कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड बच्चन भारती संचालन सतेंद्र गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन बलिदानी गणेश साव के पुत्र पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने किया, कार्यक्रम को संगीतमय बनाने हेतु संस्कृत निर्गुण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संजय पासवान व्यास जी ने अपने कोकीले श्वर से संगीत के माध्यम से उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला वहीं साज पे साथ दे रहे थे शशि सिंह, किशन कुमार बैंजो मास्टर कासिम सनी शर्मा, विजय चौहान, सर्वप्रथम प्रतिमा पर विधायक शत्रुघ्न महतो एवं उनके पुत्र अनूप साव ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए तदुपरांत जिले के कई गण मान्य लोग एवं समाजसेवी तथा व्यावसायिक गणों ने श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए, संगीतमय श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि महाजनी प्रथा एवं गरीबों का शोषण करने वाले के विरुद्ध लड़ाई लड़ने में गणेश साव की हत्या की गई उन्होंने शोषित वर्ग के हक की लड़ाई के लिए अपनी प्राण की बलिदानी दी है! इसलिए शहीद का दर्जा दिलाने हेतु विधानसभा में आवाज उठाएंगे, जगत महतो ने कहा कि उनकी बलिदानी व्यर्थ नहीं गई नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा मिलती है! महेंद्र सिंह मीनू ने कहा कि शासक वर्ग के विरुद्ध हमेशा मुखर रहना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी, कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद चंदन महतो, अंकेश राज, दिलीप आडवाणी, मधुसूदन अग्रवाल, एटक के छोटू राम, श्री राम गोराई, मनोज सावं, विनोद पासवान, मुनीलाल राम, वस्त्र व्यवसाय संघ के उपेंद्र गुप्ता, भगत सिंह, संजय सावं, राजू झा, धर्मेंद्र सावं, अशोक मालाकार, विजय साव, विनोद पासवान, अशोक बरनवाल, पप्पू साव, रंजन साहू, अरुण सावं, श्री देवी साहू, शिवराज साव, त्रिलोकी प्रमाणिक, गणेश गुप्ता, उर्फ कल्लू गुप्ता, गुड्डू साव, श्याम नंदन साहू, राजकुमार साव, राजेश सावं, अमन साहू, बिरजू भार्गव, सुधाकर पांडे, राम श्रेष्ठ झा, भगवान दास केसरी, रामचरित्र पासवान, पिनाकी राय, सस्टी दत्त, मिहिर दत्त, प्यारेलाल विश्वकर्मा, आनंद केसरी, महेंद्र सिंह, मोहित साव, महेश गुप्ता, भगवान दास, साव पोली गदी, मुन्ना केसरी, मनजीत साव, चंदन साव, अरुण जयसवाल, अजय साव, नरेश साव, रवि वर्मा, गणेश सावं, दीपक साहू, अयोध्या सावं, मथुरा रजक, कृष्ण साव, दीपू साव, नगीना रजक, सुनील पासवान, राजू वर्मा, बिहार वर्मा, पिंटू बर्मन, सूरज भुइया, अरुण भुइया, धर्मवीर सावं, मोहम्मद अली, देवेश राज, रूपेश पासवान, अनिल सावं, सोना चांदी व्यवसाय संघ के सत्यनारायण भुजगढ़िया, पवन खरकिया, अर्जुन निषाद, अजय वर्मा, सरवन साव, लीला बावरी, गुड़िया कुमारी, गीता देवी, मंजू देवी, बेबी केसरी और सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष ने श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए,
NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

