14दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक चलने वाली सांसद खेल महोत्सव का बाघमारा विधायक ने किया उद्धाटन..

14दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक चलने वाली सांसद खेल महोत्सव का बाघमारा विधायक ने किया उद्धाटन..

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के रेलवे ग्राउंड में सांसद खेल महोत्सव के तहत क्रिकेट खेल का उद्घाटन बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया। यह खेल महोत्सव 14 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें क्रिकेट प्रेमी खेल का आनंद ले सकेंगे।

विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के तहत धनबाद में कई खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्रिकेट भी शामिल है।

धनबाद में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 14 दिसंबर से 24 दिसंबर तक किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। इस महोत्सव में क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, मैराथन दौड़, जूडो, शतरंज, बास्केटबॉल और तीरंदाजी जैसे खेल शामिल हैं।

इस महोत्सव का उद्घाटन पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने किया था, जिसमें सांसद ढुलू महतो भी उपस्थित थे। महोत्सव का आयोजन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में किया जा रहा है, जिसमें लगभग 20 हजार प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

इस महोत्सव का उद्देश्य फिट युवा, स्ट्रांग सीनियर और आत्मनिर्भर दिव्यांगजन बनाना है। यह महोत्सव युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने और उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद करेगा,


NEWS ANP के लिए धनबाद ब्यूरो की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *