भाजपा नेता शैलेश सिंह चंद्रवंशी को विधायक सहित भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, परिवार सहित विधायक के छलके आंसू..

भाजपा नेता शैलेश सिंह चंद्रवंशी को विधायक सहित भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, परिवार सहित विधायक के छलके आंसू..

झरिया(JHARIA):भारतीय जनता धनबाद जिला ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह चंद्रवंशी की पुण्यतिथि पर झरिया प्रेस क्लब में भाजपा की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक रागिनी सिंह ओर पूर्व विधायक संजीव सिंह दिवंगत के परिजनों से मिलकर हर संभव मदद करना आश्वासन दिया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से झरिया विधायक रागिनी सिंह और पूर्व विधायक संजीव सिंह ने उनकी तस्वीर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसी दौरान विधायक की आंखें नम हो गई, इसके उपरांत भाजपा के सभी सभी पदाधिकारियों ने बारी-बारी से पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक संजीव सिंह ने कहा कि हम लोगों के बीच योग्य, कर्मठ कार्यकर्ता नहीं रहे। इसकी भरपाई करना बहुत मुश्किल है।वे सब के दुःखो को समझते थे। दिवंगत नेता का व्यक्तित्व सदैव प्रेरणादायी रहा है। उनकी सीख और विचारधारा के अनुरूप संगठन समाज के लिए ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर करता रहेगा। विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति हुईं है। हम लोगों ने अच्छे वक्ता को खोया है। इसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण साहू एवं संचालन अमित साव ने किया। मौके पर अखिलेश सिंह, विष्णु त्रिपाठी, विनोद गुप्ता, पार्षद सुमन अग्रवाल, सुनील साव, बंटी जायसवाल, अरुण गोस्वामी, थानेश्वर गुप्ता, रिंकू शर्मा थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *