नई दिल्ली(NEW DELHI ): NDA संसदीय दल की बैठक में PM नरेंद्र मोदी ने इंडिगो संकट के ताजा घटनाक्रम के बीच सांसदों के सामने साफ और दो टूक संदेश दिया कि सरकार के नियम और कानून भारतीय नागरिकों के लिये परेशानी का कारण नहीं बनने चाहिये। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक के बाद यह जानकारी देते हुये बताया कि प्रधानमंत्री ने सिस्टम को और संवेदनशील बनाने पर जोर दिया है। बीते कुछ दिनों से एयरलाइन इंडिगो से जुड़े मामले चर्चा में हैं, यात्रियों की शिकायतें, देरी, अव्यवस्था और सेवा से जुड़े कई सवाल है। इसी पृष्ठभूमि में PM मोदी ने संकेत दे दिया कि सरकार अब उन नियमों की समीक्षा करेगी जो अनजाने में नागरिकों के लिये मुश्किल पैदा करते हैं। PM मोदी के इस बयान में दो बातें साफ झलकीं, सिस्टम में मानवीयता और सरलता बढ़े, लोगों की रोजमर्रा की मुश्किलों को कम किया जाये। उन्होंने सांसदों से भी अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसी समस्याओं को चिन्हित कर सुधार की दिशा में सुझाव दें।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

