निरसा(NIRSA): निरसा थाना अंतर्गत भलजोरिया निवासी जगजीत सिंह यरफ जीता सिंह के आवास पर निरसा पुलिस ने बीती रात छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध देशी व अंग्रेजी शराब जब्त किया किया। उक्त बातें निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में कहा कि निरसा निवासी जगजीत सिंह के आवास पर अवैध शराब बिक्री की गुप्त सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के आदेशानुसार के निरसा पुलिस टीम ने जगजीत सिंह उर्फ जीता सिंह के मकान में छापेमारी किया। इस दौरान घर के अंदर कुर्सियों में शराब के कई गिलास पाए गए। पूछे जाने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिसके बाद अंदर कमरे की तलाशी ली गयी तो पलंग के अंदर लगभग 40 बोतल अंग्रेजी व कई लीटर देसी शराब बरामद की गई। मौके से सभी शराब को जब्त कर किया गया साथ ही जगजीत सिंह उर्फ जीता को गिरफ्तार कर किया गया। पुलिस मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की प्रक्रिया में जुट गई। एसडीपीओ ने बताया की छापेमारी अभियान में निरसा थाना प्रभारी अनिल शर्मा के साथ अन्य पुलिस जवान शामिल थे।
NEWSANP के लिए निरसा से मनोज सिंह की रिपोर्ट

