कोर्ट कैंपस में युवती के ड्रामा से हड़कंप…

कोर्ट कैंपस में युवती के ड्रामा से हड़कंप…

गोपालगंज(GOPALGANJ): शहर के कोर्ट भवन की छत की बाउंड्री की छत पर एक युवती शुक्रवार की दोपहर चढ़ गई। इस दौरान युवती को देखकर सभी लोग दंग रह गए। वहीं, कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस जवान व पदाधिकारियों मौके पर पहुंचकर छत से युवती को नीचे उतार लिया। साथ ही उसे नगर थाना की पुलिस को सौंप दिया। वहीं, नगर थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, विशंभरपुर थाना क्षेत्र के तिवारी मटहनिया गांव निवासी युवती रंभा कुमारी के द्वारा एक युवक के खिलाफ विशंभरपुर थाना में प्राथमिकी कराई गई है। वहीं प्राथमिकी में अब तक आरोपित युवक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं, युवती थाना व वरीय पुलिस पदाधिकारी के चक्कर लगाने के बाद थक चुकी थी।

कोर्ट भवन की छत पर चढ़कर एक युवती ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। युवती के ड्रामा के कारण कोर्ट के कार्य में बाधा पहुंचा। साथ भीड़ भी एकत्रित हो गई। युवती के इस कारनामे के बाद कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिस पदाधिकारी के आवेदन पर नगर थाना की पुलिस उसके खिलाफ प्राथमिकी कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष जफरूद्दिन अली ने प्राथमिकी के बाद उसे कोर्ट में पेश करने की बात कहीं।

विशंभरपुर थाना क्षेत्र के तिवारी मटिहनिया गांव निवासी युवती रंभा कुमारी को उसके ही गांव के एक युवक से प्रेम था। वह प्रेम प्रसंग में युवक के साथ घर से निकल गई। करीब 40 दिनों तक युवक रंभा को अपने साथ रखा। फिर घर लाने के बाद उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।

इस मामले में रंभा कुमारी ने विशंभरपुर थाना में प्राथमिकी कराई है। प्राथमिकी करने के बाद पुलिस इस मामले में आरोपित की गिरफ्तारी नहीं कर सकीं। वहीं, गिरफ्तारी की मांग को लेकर युवती कई बार थाना व वरीय पदाधिकारी के कार्यालय का चक्कर तक लगा चुकी थी, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *