
धनबाद(DHANBAD): 2 दिसंबर 2025धनबाद शहर की जर्जर सड़कों के निर्माण, नालियों के निर्माण, स्ट्रीट लाइट सुचारू करने, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में गंभीर लापरवाही के खिलाफ भाजपा विधायक सह झारखंड विधानसभा के सचेतक राज सिन्हा जी द्वारा 1 दिसंबर से धनबाद नगर निगम मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना जारी था।
ज्ञात हो कि धरना रात्रि में भी अनवरत जारी रहा, विधायक राज सिन्हा के साथ संकड़ों कार्यकर्ता इस ठंड में भी आमजनमानस की समस्याओं के निदान के लिए रात भर धरना स्थल में रहे।
आज धरने के दूसरे दिन आमजन, प्रभावित वार्डों के लोग, भाजपा महानगर एवं ग्रामीण जिला के सभी मंडलों से पार्टी पदाधिकारियों एवं हजारों कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ। जनसैलाब और जनता के हक के सवालों पर विधायक श्री सिन्हा के अडिग रुख को देखते हुए आंदोलन और प्रचंड रूप ले चुका था। आज दूसरे दिन दर्जनों विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भी धरना में विधायक के साथ शामिल रहे।
भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश ने इस आंदोलन को गंभीरता से लेते हुए धरना को मजबूती प्रदान करने हेतु तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति —
पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मंत्री श्री अमर बाउरी,
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विकास प्रीतम,
पूर्व मंत्री श्रीमती अपर्णा सेन गुप्ता
को धनबाद भेजा, जिन्होंने धरना स्थल पर पहुँचकर आंदोलन का समर्थन किया। और विधायक राज सिन्हा के साथ धरना में बैठे।
अंततः जनता के दबाव और विधायक राज सिन्हा के दृढ़ निश्चय के आगे नगर निगम प्रशासन को झुकना पड़ा।
आज मंगलवार की संध्या में नगर आयुक्त रविराज शर्मा, उप नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, अभियंताओं की टीम के साथ धरना स्थल पर पहुँचे और विधायक श्री सिन्हा की सभी प्रमुख मांगों को लिखित रूप से मान लिया गया।लिखित आश्वासन नगर निगम द्वारा सौंपे जाने के उपरांत विधायक श्री सिन्हा ने धरना को स्थगित किया तथा जनता की जीत को सलाम किया।
विधायक श्री सिन्हा का यह संघर्ष धनबाद की जनता के हित में एक ऐतिहासिक जन-आंदोलन के रूप में दर्ज हुआ है।
बीजेपी विधायक राज ने कहा..
विधायक सह विधानसभा के सचेतक*राज सिन्हा ने धरना की सफलता पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व, भाजपा महानगर के जिला अध्यक्ष श्रवण एवं उनकी पूरी कमेटी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर एवं उनकी पूरी टीम, सभी मंडल अध्यक्ष गण, धनबाद के सभी सामाजिक संगठनों के सदस्यों, सभी आमलोगों को इस आंदोलन में साथ देने के लिए आभार व्यक्त किया। एवं कहा कि “धनबाद के विकास, सड़कों की मरम्मत, नालियों व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कोई उपकार नहीं, यह जनता के टैक्स का अधिकार है। मैं अपने क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधि हूँ, उनके हक पर किसी भी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि नगर निगम समय पर कार्य पूरा नहीं करता है, तो आंदोलन और तेज होगा — यह लड़ाई जनता की है, जनता के लिए है और जनता के साथ मिलकर लड़ी जाएगी।”
मौके पर ही नगर आयुक्त रविराज शर्मा, विधायक राज सिन्हा से पाण्डरपाला की मुख्य सड़क निर्माण का कल 03 दिसंबर को शिलान्यास करने का समय निर्धारित किया। यह खबर मिलते ही पांडरपाला, भारत चौक, कुम्हार टोली, महतो टोला, दास टोला श्री राम नगर सहित अन्य क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों को वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई।
आज दूसरे दिन धरना कार्यक्रम का समर्थन करने फुटपाथ दुकानदार संघ के श्यामल मजूमदार के नेतृत्व में सैकड़ों सदस्य, श्री श्री सेवा चालक दल संघ के सभी सदस्य, महिला साहू समाज की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रीना साहू के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं, अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा एवं कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की झारखंड राज्य अध्यक्ष नीतू शंकर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिला एवं पुरुष सदस्यों, पंडित क्लिनिक रोड से, ने धरना स्थल पे पहुंचकर विधायक के आंदोलन का समर्थन किया ।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह,
भाजपा धनबाद ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर जी के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष सह धनबाद सांसद प्रतिनिधि बलदेव महतो, मंडल अध्यक्ष बृहस्पति पासवान,सुरेश महतो, तलेश्वर साव, वीरांची सिंह, आशीष मुखर्जी, मनोज मिश्र, प्रकाश बाउरी ,जिला मंत्री रानी सिंह, गोपाल भारती , जिला परिषद धनबाद की अध्यक्ष शारदा सिंह, प्रमोद झा, राजपूत एकता मंच के भोला सिंह, रविंद्र सिंह, पंकज सिंह,भारतीय मजदूर संघ के बिंदेश्वरी जी ने पहुंचकर धरना का समर्थन किया।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने संबोधित करते हुए कहा कि, प्रदेश नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि, विधायक राज सिन्हा आश्वस्त रहे हम जनहित के उनके आंदोलन में साथ है। और आवश्यकता हुई तो इस आंदोलन को राज्य स्तरीय आंदोलन बनाया जाएगा। झारखंड की यह कैसी सरकार है कि पिछले छह वर्षों से ए सी बी जांच के नाम पे धनबाद की जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है? विधायक श्री सिन्हा आमजनता के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए अनिश्चितकालीन धरना में बैठे। भाजपा झारखंड प्रदेश उनके साथ है।
“विधायक राज सिन्हा का यह संघर्ष पूरी भाजपा संगठन का संघर्ष है। नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ यह चेतावनी है कि जनता के हितों से खिलवाड़ स्वीकार नहीं होगा।”
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम ने संबोधित करते हुए कहा कि
“विकास बाधित करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। भाजपा जन-समस्याओं पर सड़क से सदन तक लड़ने को तैयार है।”
पूर्व मंत्री अपर्णा सेन गुप्ता ने कहा कि
“जनता की समस्याओं को लेकर भाजपा ही सड़क से लेकर शासन-प्रशासन तक जवाब मांगने का साहस रखती है। विकास कार्यों में हो रही देरी अब और नहीं चलेगी।”
भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने धरने के दूसरे दिन अध्यक्षता करते हुए कहा कि विधायक राज सिन्हा जी के इस आंदोलन में
“महानगर की जनता ने रिकॉर्ड समर्थन देकर यह संदेश दे दिया कि अब केवल और केवल विकास चाहिए। भाजपा जनता के साथ खड़ी है।”
भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने कहा कि
“शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों व मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी हम लगातार संघर्षरत हैं। यह आंदोलन जनसमर्थन की ताकत का प्रतीक है।” परंतु झारखंड की निकम्मी हेमंत सरकार में अफसरशाही चरम पे है। हम इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने किया एवं
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मानस प्रसून ने किया ।
आज दूसरे दिन अनिश्चितकालीन धरना को संबोधित करने वालों में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह, राजकुमार अग्रवाल, रमेश राही ,जिला महामंत्री मानस प्रसून , शेखर सिंह,अभिमन्यु कुमार, जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, रीता यादव, मंडल अध्यक्ष किशोर मंडल, राजाराम दत्ता, राजगंज मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह,संजय कुशवाहा, सुमन सिंह,उचित महतो ,योगेंद्र यादव, प्रमोद झा, भृगुनाथ भगत, सांसद प्रतिनिधि शशि प्रकाश,अमलेश सिंह, हरजिंदर सिंह कांके अमरजीत कुमार ,सत्येंद्र ओझा शिवेंद्र सिंह, मौसम सिंह, सुनीता देवी, बमबम साव, बच्चा गिरी, तमाल राय सत्येंद्र ओझा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विभा रानी सिंह, गीता सिंह, रंजय सिंह, महेंद्र बरनवाल, राजेश गुप्ता, मनीष पांडेय, जदयू के उदय सिंह , राणा सिंह, संतन, राजेश विश्वकर्मा, राकेश कुमार सिंह सिंटू सिंह इंद्रकांत झा अर्जुन विश्वकर्मा राजेश गुप्ता लक्ष्मण रविदास राम सुंदर तिवारी कुमार हर्ष, उदय कुमार सिंह बृजनंदन शर्मा विकास सिंह अमित सिंह सहित हजारों महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह कि रिपोर्ट

