राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर होना है चिटाहीधाम में भी आयोजन,दुकानदार और मंदिर कमिटि के बीच हुआ विवाद

बाघमारा(BAGHMARA) बाघमारा विधायक ढुलु महतो द्वारा स्थापित श्री श्री रामराज मंदिर चिटाहीधाम में एक बार फिर भूमि विवाद सामने आया है।

दरअसल अयोध्या में 22 जनवरी को होनेवाले राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान यहां भी रामराज मंदिर में अनुष्ठान का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है।इसी को लेकर मंदिर कमिटि ने मंदिर परिसर के समीप के दुकानों को अनुष्ठान के दरमियान हटाकर अन्यत्र जगह लगाने का आदेश दिया है।

इन्ही दुकानदारों के बीच एक दुकानदार अशोक महतो ने यह आशंका जताई है कि विधायक ढुलु महतो हमारी जमीन को जबरन कब्जा करना चाहते हैं।अशोक महतो ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व मे भी भी विधायक ढुलु महतो ने इस तरह का प्रयास किया है।जिसको लेकर मामला न्यायालय में लंबित है।

दुकानदार अशोक महतो के घरवालों अशोक महतो के द्वारा आज आत्मदाह करते एक वीडियो भी वायरल किया है।हलाकि मौजूद लोगों ने आत्मदाह करने से उसे रोक लिया।

वहीँ मामले में मंदिर कमिटि के चंदन महतो ने कहा कि फिलहाल विवाद को लेकर बरोरा पुलिस के आदेश पर अनुष्ठान के बाद वार्ता किया जाएगा।और प्रशासन का जो भी आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा।

NEWS ANP के लिए बाघमारा से जितेंद्र कुमार रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *