केंद्रीय कोयला सचिव का बेलगाड़िया दौरा कल, उपायुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा….

केंद्रीय कोयला सचिव का बेलगाड़िया दौरा कल, उपायुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा….

धनबाद(DHANBAD): भारत सरकार के कोयला सचिव विक्रम देव दत्त शुक्रवार यानी 28 नवंबर को धनबाद में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं। इस दौरान वो बीसीसीएल कार्यालय और झारिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) के अधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ साथ बेलगाड़िया समेत प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा करने वाले है। जिसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन बेलगाड़िया में हो रही प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने इस दौरान बताया कि पुनर्वास में विस्थापितों को बेहतर सुविधाए, विभिन्न योजनाओं का लाभ और उन्हें उनका अधिकार मिल सके इसको लेकर कार्य किये जा रहें हैं, ताकि विस्थापितों को किसी तरह का मलाल न रहे।

उन्होंने बताया कि बेलगाड़िया में विस्थापितों को प्रीमियम सोसायटी में बनने वाले प्राइवेट अपार्टमेंट जैसे आवास बनाकर देने का प्रयास किया जा रहा हैं। जिसमें उन्हें 24 घंटे बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट, सुरक्षा, इत्यादि मिलेंगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए यह पुलिस थाना का भी निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही यहां के आसपास के तमाम सड़को का नवीनीकरण कर उसे फोर लेन बनाने की प्रक्रिया भी चल रही है, जिससे आने वाले समय मे यह जगह धनबाद के जाने-माने क्षेत्रों में गिना जाएगा।

उन्होंने बताया कि यहां के युवकों को रोजगार से जोड़ने के लिए भी अब तक यहां के बेरोजगार युवकों के बीच 20 टोटो का भी वितरण किया जा चुका है, साथ ही युवाओं की मंशा भी जानने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उन्हें अन्य और ज्यादा से ज्यादा रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जा सके।

वहीं, फेज तीन में बने आवासों के खिड़की-दरवाजे चोरों द्वारा चोरी किए जाने के मामले पर उपायुक्त ने बताया कि भवन बनाए जाने के बाद वहां विभिन्न कारणों से लोगों को बसाया नही जा सका, जिससे चोरों को मौका मिला, जिसमें उन्होंने सरकार की भी गलती मानते हुए कहा कि अब सरकार का मेन फोकस विस्थापितों के शिफ्टिंग पर है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *