हर कोई यही जानना चाहता था कि मिस यूनिवर्स 2025 का ताज किस देश सुंदरी अपने नाम करेगी। लेकिन अब इंतजार का सिलसिला खत्म हो गया है और मिस यूनिवर्स 2025 मैक्सिको देश की फातिमा बॉश बन गई हैं। उन्होंने इस ताज को अपने नाम करने के लिए 120 देशों की सुंदरियों को धूल चटाई। सुर्ख लाल रंग की चमचमाती ड्रेस पहनकर वो स्टेज पर सबसे अलग दिखीं। और, जैसे ही उनको ताज पहनाया गया वो फूट-फूटकर रोने लगीं।
बता दें कि इस साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सुंदरियों के अंदाज के साथ-साथ एक विवाद भी खूब सुर्खियों में आया था। जो कि मिस यूनिवर्स बनने वाली मैक्सिको की बेटी से ही जुड़ा था। उनको ‘मूर्ख’ कहा गया था। लेकिन फातिमा ने ताज अपने नाम कर सबकी बोलती बंद कर दी। चलिए जानते हैं कौन हैं मिस यूनिवर्स 2025 फातिमा बॉश और उनसे जुड़े सारे फैक्ट्स।
कौन हैं मिस यूनिवर्स 2025 फातिमा बॉश?
मैक्सिको देश की सुंदरी फातिमा बॉश 25 साल की हैं। उन्होंने Iberoamericana यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। बचपन में वो डिस्लेक्सिया नाम की बीमारी से जूझीं, जिस वजह से लोगों ने उनको स्कूल में बुली किया। लेकिन अपनी कमजोरी को ही उन्होंने ताकत बनाया। और, प्रूफ कर दिया कि वो ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट एग्जामपल हैं.मिस यूनिवर्स 2025 का ताज जीतने के बाद से फातिमा इंटरनेट पर धूम मचा ही हैं।
क्यों कहा गया था मूर्ख?
मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता की जब शुरुआत हुई तो एक वीडियो खूब वायरल हुआ। जिसमें मिस यूनिवर्स थाइलैंड के निदेशक नवात इत्सराग्रिसिल फातिमा बॉश से इसलिए नाराज दिखे क्योंकि वो सोशल मीडिया पर कंटेंट शेयर नहीं कर रही थीं। वायरल वीडियो में वो सभी कंटेस्टेंट्स के सामने फातिमा को ‘मूर्ख’ कहते दिखाई दिए। इस इंसल्ट के बाद फातिमा के साथ ही बाकी सुंदरियों ने रूम से वॉक आउट कर दिया। मामला गर्माया तो मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन को बीच में कूदना पड़ा। अंत में डायरेक्टर को फातिमा से माफी मांगनी पड़ी।
विवाद के बाद भी फातिमा ने हिम्मत नहीं हारी। न ही उनका कॉन्फिडेंस डगमगाया। लगातार हर राउंड में वो शानदार प्रदर्शन करती दिखीं। जिसको देखते हुए उनके फैंस बहुत खुश हुए। बता दें कि मिस यूनिवर्स मैक्सिको का ताज जीतने के बाद से फातिमा के फॉलोवर्स लगातार बड़ रहे हैं। और, उन्हें इंस्टाग्राम पर अब (खबर लिखे जाने तक) 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

