बिहार(BIHAR): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव में जीत के लिए एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट में लिखा है -सुशासन की जीत हुई है. विकास की जीत हुई है. जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है. सामाजिक न्याय की जीत हुई है. बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है. यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा.”
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

