अब मास्क पहनना काफी नहीं! दिल्ली की जहरीली हवा पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी…

अब मास्क पहनना काफी नहीं! दिल्ली की जहरीली हवा पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी…

दिल्ली(DELHI): राजधानी दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। प्रदूषण के गंभीर स्तर पर पहुंचने के बीच सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इस मुद्दे पर गहरी चिंता जताई है। अदालत ने साफ कहा कि अब स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि सिर्फ मास्क पहनना पर्याप्त नहीं है। गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा ने वरिष्ठ वकीलों से सवाल किया कि जब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध है, तो वे अदालत में शारीरिक रूप से क्यों पेश हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, “प्रदूषण बहुत गंभीर है। यह स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है। आप सब वर्चुअल सुनवाई का उपयोग करें, क्योंकि अब सिर्फ मास्क पहनना काफी नहीं।” अदालत ने यह भी संकेत दिया कि इस विषय पर मुख्य न्यायाधीश से चर्चा की जाएगी, ताकि आने वाले दिनों में सभी सुनवाई वर्चुअल माध्यम से की जा सके।

तीसरे दिन भी ‘गंभीर’ श्रेणी में दिल्ली की हवा
गुरुवार सुबह दिल्ली एक बार फिर घने स्मॉग की चादर में ढकी रही। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार तीसरे दिन ‘Severe’ श्रेणी में दर्ज किया गया। इस स्तर की हवा स्वस्थ लोगों के लिए भी हानिकारक मानी जाती है, जबकि अस्थमा या हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है।

,

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *