झारखंड में कहीं बादल, कहीं धुंध तो कहीं बारिश…

झारखंड में ठंड अपना जौहर दिखा रही है। सर्द हवा के झोंके और कोहरे के चलते कंपकंपाती ठंड सता रही है। कई जिलों में बारिश हुई। घाटशिला और जामताड़ा में सुबह से रूक-रूक कर बारिश हो रही है।

चाईबासा में बीती रात वर्षा हुई। बोकारो और धनबाद में हल्की-फुल्की बारिश हुई। राजधानी रांची में बादल छाये रहे। धूप नहीं खिली। ठंड गजब की थी। कम विजिबिलिटी के चलते रांची से दिल्ली और बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट रद्द करनी पड़ी। पुणे से रांची आने वाली फ्लाइट को भुवनेश्वर एयरपोर्ट से डायवर्ट कर दिया गया।

रांची एयरपोर्ट पर 9 से ज्यादा फ्लाइट तय समय से 1 से 2 घंटे देरी से आई। बुधवार को भी कुछ विमानों का यहीं हाल रहा। फ्लाइट कैंसिल होने की पहले खबर नहीं मिलने से मुसाफिरों ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। ठंड के बढ़ते सितम को देखते हुये झारखंड में 19 से 25 जनवरी तक स्कूल की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है। केजी से पांचवीं तक की क्लास सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चलेगी, वहीं क्लास 6 से 12वीं तक के स्कूल सुबह 9 से 3 बजे तक चलेंगे। 19 से 23 जनवरी तक मौसम का यहीं हाल रहेगा।

झारखंड में मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुये यलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रांची में घने कोहरा छाया रहा। कई जिलों में कहीं बादल दिखे, कहीं धुंध छाई रही तो कहीं बारिश होती रही। मौसम के बदले मिजाज के चलते कई जिलों में ठंड बढ़ गई है। 23 जनवरी के बाद ही मौसम में बदलाव दिख सकता है।

गुजरे 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा सबसे अधिक पारा पश्चिमी सिंहभूम में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम पारा गुमला में 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने संभावना जाहिर की है कि अगले कुछ दिनों में पारा और गिर सकता है। मौसम विभाग ने लोगों खासकर बुजुर्ग और बच्चों को खास ध्यान रखने की सलाह दी है।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *