हजारीबाग के डेली मार्केट में लगी भीषण आग,आधा दर्जन से अधिक दुकाने जलकर ख़ाक…

हजारीबाग (HAZARIBAGH) सदर थाना क्षेत्र के डेली मार्केट में भीषण आग देखने को मिली है आपको बता दें कि अहले सुबह ही डेली मार्केट के एक दर्जन से अधिक दुकानों में आग लग गई जिसकी खबर व्यवसाईयों ने हजारीबाग के दमकल विभाग को दी ।

तीन दमकल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी हुई है अभी भी दमकल कर्मी सभी दुकानों पर में लगे आज को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है । स्थानीय व्यवसाई के अनुसार बताया गया कि सुबह जब वह अपनी दुकान खोलने के लिए डेली मार्केट के गली में घुसे तो आग की लपटे उठता देखा, इसके बाद उन्होंने तुरंत दमकल को कॉल किया ।

बताया दें कि आग एक दुकान से लगते हुए पास के एक दर्जन से अधिक दुकानों को अपने चपेट में ले ली। जिन दुकानों में आग लगी है उन दुकानों में जूता, चप्पल , किराना,पूजा स्टोर आदि की दुकान थी । पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नही है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है..

NEWS ANP के लिए हजारीबाग से राकेश की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *